विभागीय अफ़सर ख़ुद नौटंकी करते दिखाई दिए – रिपोर्ट शुभम शर्मा

विभागीय अफ़सर ख़ुद नौटंकी करते दिखाई दिए – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – खुशहाल परिवार का आशीर्वाद और दुआ मिलते ही हृदय प्रश्न हो जाता है। हर कोई इसके लिए प्रयत्नशील भी तो होता है। सरकार भी इसमें सहयोगी है। जागरूकता के लिए हर माह आयोजन भी किए जाते हैं। लेकिन, इस बार न तो अधीनस्थों की तरफ से कोई प्लान दिया गया और न साहब से कोई मार्गदर्शन लिया। शासन स्तर से रिपोर्ट मांगी गई तो साहब ने तंत्र को दौड़ाया। हैरानी की बात ये है कि आयोजन कराने वाले जिम्मेदार अधिकारियों को ही साहब ने मुख्यालय पर बैठक के लिए बुला रखा था। आयोजन तो होना ही था। कुछ काना-फूसी हुई। फिर क्या था, कुछ मिनट बाद ही विभिन्न स्थलों से आयोजन के फोटोग्राफ व डिटेल विभागीय ग्रुप व साहब के पास पहुंचनी शुरू हो गई। मुख्यालय से कुछ फोटो रिपोर्ट के साथ उच्चाधिकारियों को भी भेज दिए गए। कमाल की नौटकी हुई। खुद विभागीय कर्मी ही चुटकी लेते दिखाई दिए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks