दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

*एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व गांव रजवपुर में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग की घटना में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 263/2020 धारा 147, 149, 307, 504, 506, 188, 269, 270 भादंवि, 3 महामारी अधिनियम तथा 7 दंडविधि अधिनियम* की घटना में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

*घटना :-* दिनांक 09.06.2020 को थाना जैथरा पर सूचना मिली कि ग्राम रजवपुर में दो पक्ष आपस में मारपीट कर तमंचों से एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से फायर कर रहे हैं। इस सूचना पर थाना जैथरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जानकारी की तो पता चला कि प्रथम पक्ष के मितेश सिंह यादव प्रधान, मुकेश कुमार व तीन व्यक्ति नामपता अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के प्रेम कुमार, शरद कुमार, राहुल कुमार व दो व्यक्ति नाम-पता अज्ञात पुलिस बल को देख मौके से भाग गए। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 263/2020 धारा 147, 149, 307, 504, 506, 188, 269, 270 भादंवि, 3 महामारी अधिनियम तथा 7 दंडविधि अधिनियम* बनाम मितेश यादव आदि छः नफर नामजद व पांच नफर अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

*गिरफ्तारी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा सतपाल भाटी को निर्देशित किया गया। दिनांक 11.06.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी मितेश यादव, मुकेश कुमार व प्रेमकुमार को वरना तिराहे के पास से समय करीब 04.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मितेश यादव तथा प्रेमकुमार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचा व चार जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1- मितेश यादव पुत्र मुलायम सिंह निवासी ग्राम रजवपुर थाना जैथरा एटा
2- प्रेमकुमार उर्फ छोटे पुत्र बादाम सिंह निवासी ग्राम रजवपुर थाना जैथरा एटा
3- मुकेश कुमार पुत्र मुलायम सिंह निवासी ग्राम रजवपुर थाना जैथरा एटा

*बरामदगीः-*
1- दो अवैध तमंचा, 4 जिंदा कारतूस 315 बोर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1- थानाध्यक्ष सतपाल भाटी
2- उपनिरीक्षक जयपाल सिंह मलिक
3- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
4- आरक्षी अनुज कुमार
5- आरक्षी विशाल सोलंकी
6- आरक्षी चालक पवन कुमार

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks