मेडिकल कॉलेज की लैब को आधुनिक बनाया जाएगा

मेडिकल कॉलेज की लैब को आधुनिक बनाया जाएगा

एटा। मेडिकल कॉलेज की लैब को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके निर्देश सेवा प्रदाता कंपनी पीओसीटी को दिए गए हैं। आधुनिक लैब तैयार होने के बाद थायराइड और हेपेटाइटिस के साथ ही कई अन्य जांच भी कॉलेज की लैब में हो सकेंगी। इससे यहां आने वाले मरीजों को लाभ मिलेगा। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को। पहले यहां 27 प्रकार की जांच होती थी, आधुनिक होने के बाद यहां 35 प्रकार की जांच हो सकेंगी।
मेडिकल कॉलेज में प्वांइट ऑफ केयर टेस्टिंग (पीओसीटी) सर्विसेज लखनऊ सेवा प्रदाता कंपनी मरीजों की जांच कर रही है। इस कंपनी को लैब हाईटेक करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक यहां संचालित लैब में थायराइड और हेपेटाइटिस सहित कई जांच नहीं हो पा रही हैं। इन जांचों को निजी लैबों में ही मरीजों का कराना पड़ रहा है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के सामने काफी मुश्किलें आती हैं। अब थायराइड टी-4, टी-3, टीएसएच और हेपेटाइटिस-ए, बी, सी सहित कई अन्य जांचें होना शुरू हो जाएंगी। पीओसीटी कंपनी के डिप्टी मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में लैब को आधुनिक बनाने के निर्देश मिले हैं। लैब एमसीएच विंग में स्थापित की जानी है। यहां पर कई मशीनें बढ़ाई जाएंगी और थायराइड, हेपेटाइटिस आदि जांचों की सुविधा बढ़ जाएगी। लैब को हाइटेक बनाने का कार्य मार्च के दूसरे सप्ताह में शुरू कर दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज स्थित लैब को आधुनिक (हाईटेक) बनाने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक सीमित जांचें ही हो पा रही हैं। लैब का विस्तार होने के बाद जांचों का दायरा बढ़ जाएगा और मरीजों को आसानी से सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
– डॉ. रजनी पटेल, प्राचार्य

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks