डीएम ने भट्टा स्वामियों से अपने अपने यहां फंसे श्रमिकों की मांगी सूची-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

डीएम ने भट्टा स्वामियों से अपने अपने यहां फंसे श्रमिकों की मांगी सूची*

कोराना लॉक डाउन के बाद से फंसे ईंट भट्टा श्रमिकों को उनके घर भेजा जाएगा।डीएम ने भट्टा स्वामियों से अपने अपने यहां फंसे श्रमिकों की सूची मांगी।सूची मिलने के बाद रेलवे से ट्रेन की डिमांड कर श्रमिकों को उनके घर भेज दिया जाएगा। कोरोना लॉक डाउन के बाद बड़ी संख्या में श्रमिकों को ट्रेन व बसों के जरिए घर भेजा जा चुका है। बावजूद इसके ईंट भट्ठों पर अभी भी सैकड़ों की संख्या में श्रमिक फंसे हुए हैं।लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद डीएम ने बुधवार को भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष को तलब कर लिया। निर्देश दिए कि जिले के सभी भट्ठा स्वामी अपने भट्टे पर कार्यरत मजदूरों की सूची उपलब्ध कराएं।इसकी सूची डीएम कार्यालय व कोरोना कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई जाए। सूची मिलने के बाद भट्ठा स्वामियों से श्रमिकों के किराए की निर्धारित धनराशि जमा कराकर रेलवे को ट्रेन की डिमांड भेजी जाएगी।इस ट्रेन से श्रमिकों को उनके घर पहुंचा दिया जाएगा।

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks