अमुवि के जेएन व जेडए डेंटल कॉलेज होगे गुलजार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अमुवि के जेएन व जेडए डेंटल कॉलेज होगे गुलजार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – अमुवि के जेएन मेडिकल कालेज व जेडए डेंटल कालेज में 21 फरवरी से आफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू हो रही हैं। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। फैकल्टी आफ मेडिसिन के डीन प्रो. आर भार्गव ने कहा कि कालेज परिसर में भीड़भाड़ से बचने के लिए चरणबद्ध तरीके से मेडिकल और डेंटल कालेज को खोला जाएगा। एमबीबीएस फाइनल प्राफ पार्ट-2 (2017 बैच) एमबीबीएस फाइनल प्राफ पार्ट-1 (2018 बैच) बीडीएस फाइनल प्राफ (2018 बैच) और बीडीएस थर्ड प्राफ (2019 बैच) के छात्रों के लिए कक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने आवासीय छात्रावासों में रिपोर्टिंग के लिए कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र जमा करना होगा। उन्हें छात्रावास परिसर में प्रवेश के लिए शाम चार बजे से पहले अपने कालेज और छात्रावास में रिपोर्ट करना होगा। प्रो. भार्गव ने कहा कि हम छात्रों से कोविड अनुकूल व्यवहार का सख्ती से पालन करने, भीड़भाड़ से बचने और महामारी फैलने से रोकने के लिए हमेशा मास्क पहनने का आग्रह करते हैं। वायरस के लक्षण विकसित होने की स्थिति में उन्हें तुरंत जेएनएमसी को रिपोर्ट करना होगा और निर्देशों का पालन करना होगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks