चैकिंग के दौरान तीन अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा- थाना‌ अलीगंज पुलिस/उड़नदस्ता टीम को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान तीन अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में विधान सभा चुनाव 2022 को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस/उड़नदस्ता टीम द्वारा 03 अभियुक्तों को एक अवैध तमन्चा व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया गया है, जिसके सम्बन्ध में मुअसं- 36/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अलीगंज एटा पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. शैलेंद्र सिंह पुत्र मुन्नालाल
  2. रिंकू पुत्र नाहर सिंह
  3. अजय कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश
    समस्त निवासीगण नगला कटील थाना पटियाली कासगंज।

बरामदगी-

  1. एक तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस (315) बोर।

गिरफ्तार करने वाली टीम-

  1. उ0नि0 श्री संजय सिंह
  2. का0 संदीप कुमार
  3. रि0का0 प्रिंस

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks