ट्यूशन पढ़कर लौट रहे 2 छात्रों को बाइक सवार ने रौंदा एक ही उपचार के दौरान हुई मौत दूसरा हुआ घायल

बुलंदशहर जरगवां से ट्यूशन पढ़ कर अपने घर को जा रहे 2 छात्रों में बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारकर किया घायल जिनको सीएचसी अस्पताल अतरौली में भर्ती कराया गया जिसमें जितेंद्र छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई सूचना पाकर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपा जिसका परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
आपको बता दें थाना रामघाट क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर निवासी 14 वर्षीय जितेंद्र उर्फ लाला पुत्र ओमपाल सिंह तथा रिश्तेदार देवेश पुत्र धर्मवीर सिंह सहार जिला मथुरा जरगवां से ट्यूशन पढ़कर साइकिल पर सवार होकर अपने घर को जा रहे थे जैसे ही थाना रामघाट के समीप पहुंचे ही थे उसी दौरान जरगवां की तरफ से राहुल पुत्र इशपालसिंह निवासी महाराजपुर अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर को जाते समय साइकिल पर सवार दोनों छात्रों के पीछे से बाइक से टक्कर मार दी जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़े जिसकी सूचना पाकर रामघाट पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए आनन-फानन में दोनों घायल छात्रों को सीएचसी अतरौली में भर्ती कराया गया जिसमें 14 वर्षीय जितेंद्र उर्फ लाला की उपचार के दौरान मौत हो गई जिसकी सूचना रामघाट पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही थाने के एसआई दुर्गेश कुमार यादव ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप कर दिया है तथा दूसरे छात्र देवेश का उपचार कर छुट्टी कर दी गई है।
इधर मृतक के परिजनों ने जितेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया है इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।