अलीगढ़ के समस्त होटल एवं रेस्तरां संचालकों के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ज़ूम ऐप पर किया गया वेबीनार*
जनपद अलीगढ़ के समस्त होटल एवं रेस्तरां संचालकों के साथ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ज़ूम ऐप पर वेबीनार किया गया उक्त वेबीनार में शासन एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए गाइडलाइन से समस्त संचालकों को अवगत कराया गया व उनसे उक्त गाइडलाइन के अक्षरश: अनुपालन की अपेक्षा की गई.अभिहित अधिकारी अलीगढ़ सर्वेश मिश्रा ने बताया कि उक्त गाइडलाइन के संबंध में होटल संचालकों की जिज्ञासाओं का समाधान तत्काल विभाग द्वारा किया गया।उक्त वेबीनार में लगभग 19 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह एवं सुश्री जसप्रीत कौर ने पीपीटी के माध्यम से वेबीनार का कुशलता पूर्वक संचालन किया।