अलीगढ़ विकास भवन का डीआरडीए का अधिकारी और इगलास का रहने वाला ट्रेफिक पुलिस का सिपाही कोरोना की जांच में निकला संक्रमित,शाम तक अलीगढ़ में आज 10 कोरोना की जांच में संक्रमित निकले,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 238,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ 19*
अलीगढ़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में अलीगढ़ का 57 वर्षीय व्यक्ति आज देर शाम कोरोना संक्रमित निकला है वही आज शाम तक अलीगढ़ में 10 लोग कोरोना की जांच में संक्रमित निकले है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास भवन के डीआरडीए के 57 वर्षीय प्रशासनिक अधिकारी निवासी सासनी गेट और इगलास के जैथोली का एक युवक गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस में सिपाही है। वह कुछ दिनों पहले गांव आया था। यहां उसे बुखार आ गया। बापस गाजियाबाद पहुंचकर अपनी कोरोना की जांच कराई। जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। बताया जाता है कि युवक गांव में कुछ लोगों के संपर्क में आया था।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिजनों व आस-पास के 26 लोगों को होम क्वारंटाइन किया है। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि युवक संक्रमित गांव में हुआ है या गाजियाबाद इसकी पुष्टि नहीं हुई है। गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा। परिजनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कोरोना की जांच में दोनो संक्रमित निकले है।वही शाम तक 10 कोरोना की जांच में संक्रमित निकले है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 238 हो गया है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 19 हो गयी है।जनपद में कुल 74 एक्टिव केस हो गए हैं और 145 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।