
जॉन्डिस से हारा सीआईएसएफ जवान, दिल्ली में ली अंतिम सांस – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – नगला जुझार के थाना गौंडा क्षेत्र के गांव मुरवार के सीआईएसएफ जवान विजय गौतम उर्फ कुलदीप पुत्र बनवारीलाल गौतम 31 वर्ष की दिल्ली में बीमारी से मौत हो गई। गुरुवार सुबह उनका शव पैतृक गांव मुरवार लाया गया। शव पहुंचते ही स्वजनों के साथ ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है।समूचे गांव ने नम आंखों से उनको अंतिम विदाई दी। बता दें कि विजय गौतम उर्फ कुलदीप गौतम पुत्र बनबारी लाल गौतम निवासी मुरवार सीआईएसएफ में जवान थे। उनकी पोस्टिग देवली (राजस्थान) में थी। कुलदीप गौतम के पत्नी और दो बेटी व एक बेटा गांव में परिवार के साथ ही रहते थे। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। 25 जनवरी को घर वालों को फोन करके विजय गौतम ने स्वयं बताया था कि मुझे पीलिया है इस पर घर वालों ने घर ही बुला लिया तबीयत खराब होने पर उनको जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन कोई राहत न मिलने पर दिल्ली रेफर कर दिये। पिछले एक फरवरी से फोर्टिस दिल्ली में ही इलाज चल रहा था जहां इलाज के दौरान बीते बुधवार दोपहर को अंतिम सांस ली।