थाना पाली मुकीमपुर में सभी धर्मगुरुओं के साथ की बैठक-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर एसडीएम अतरौली ने की थाना पाली मुकीमपुर में सभी धर्मगुरुओं के साथ की बैठक, सीओ अतरौली रहे मौजूद।


धार्मिक स्थलों को खोलने को लेकर एसडीएम अतरौली ने की थाना पाली मुकीमपुर में सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक, सीओ अतरौली रहे मौजूद।

धर्मगुरुओं व लोगो से की अनलॉक-1 के पालन करने की अपील।शासन के आदेश पर डीएम अलीगढ़ श्री चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम अतरौली श्री पंकज कुमार ने सीओ अतरौली श्री प्रशांत कुमार के साथ पुलिस थाना पाली मुकीमपुर में धार्मिक स्थलों को खोलें जाने को लेकर धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। जिसमे उन्होंने कहा कि हम सभी को एक साथ आकर इस लड़ाई को जीतना है और प्रशासन का पूरा प्रयास है कि लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो और वे प्रशासन के साथ खड़े होकर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करे। इसके साथ ही बैठक में मौजूद सभी धर्मगुरुओं ने एसडीएम को आश्वासन दिया कि वे प्रशासन के साथ है जिससे कोरोना को हराया जा सके। इसके साथ ही बैठक में एक व्यक्ति विना मास्क के आए उनका थाना स्थल पर ही सुसंगत धाराओं में चालान किया गया।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks