एसडीएम अतरौली ने अतरौली मंडी स्थित गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
डीएम श्री चन्द्र भूषण सिंह के निर्देश पर एसडीएम अतरौली श्री पंकज कुमार ने अतरौली मंडी साधन सहकारी समिति अतरौली गेंहू क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। जिसमे उन्होंने केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि केंद्र पर गेहूं किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नही होनी चाहिए।लोगो को मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए किया जागरूक।