
नहीं रहे बप्पी दा, 69 साल की उम्र में गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन
गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है. मुंबई के एक हॉस्पिटल में बप्पी लाहिड़ी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी। बप्पी लाहिड़ी ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रसित थे। बप्पी दा जुहू स्थित क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में 29 दिनों तक भर्ती थे। निधन से एक दिन पहले 15 फरवरी को ठीक होने पर वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए थे।
लेकिन अस्पताल से छुट्टी होने के एक दिन बाद ही बप्पी दा की तबीयत दोबारा बिगड़ गई। उन्हें वापस गंभीर हालत में क्रिटिकेयर अस्पताल लाया गया। रात लगभग 11:45 बजे उन्होंने अस्पताल में अपनी आखिरी सांसे ली।