5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार – रिपोर्ट शुभम शर्मा

5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी फरार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – थाना लोधा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को एक परिवार में गमी होने के चलते परिवार का चूल्हा नहीं जला और बच्चे भूख से बिलख रहे थे इसी दौरान एक 5 वर्षीय बच्ची ने मां से खाने के लिए बोला तो मां ने बच्ची को ₹10 देकर बिस्किट लाने के लिए कहा बच्ची ₹10 लेकर गांव में ही परचून की दुकान पर गई और वहां बैठे किशोर ने बच्ची को बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुला लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक किशोर बच्ची को छोड़कर मौके से भाग गया। बच्ची ने सारी घटना की जानकारी अपने परिजनों को बताई। परिजन पीड़ित बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और नामजद किशोर के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks