नहीं निकल पायी पार्कों के सुंदरीकरण की योजनाएं फाइल – रिपोर्ट शुभम शर्मा

नहीं निकल पायी पार्कों के सुंदरीकरण की योजनाएं फाइल – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – पार्कों के सुंदरीकरण की योजनाएं फाइलों से निकल नहीं पा रहीं। कुछ ही पार्कों के लिए बनी परियोजनाओं पर नगर निगम अधिकारी जोर लगाए हुए हैं। बाकी ठंडे बस्ते में पड़ी रहती हैं। पिछले साल अधिकारियों ने पार्कों में सघन पौधारोपण, ओपन जिम, बाउंड्रीवाल समेत अन्य कार्य कराने योजना बनाई थी। लेकिन, ओपन जिम के अलावा पार्कों में कुछ और न हो सका। सासनीगेट क्षेत्र में एडीए कालोनी स्थित गौतम बुद्ध पार्क के हालात तो नगर निगम ने ही बिगाड़ दिए। इस पार्क के सुंदरीकरण के लिए 14 लाख रुपये का बजट पास हुआ था। सालभर कोई काम नहीं हुआ। इससे पहले यहां ट्यूबवेल लगवा दिया गया। लेकिन मिट्टी नहीं हटाई। पुराना ट्यूबवेल भी नहीं हट सका। जो बजट पास हुआ था, उससे अब काम शुरू हुआ है। गौतम बुद्ध पार्क में लगे ट्यूबवेल से आसपास के इलाकों में जलापूर्ति होती थी। इसने काम करना बंद कर दिया तो नया ट्यूबवेल लगाया गया। मशीनें, पाइप अंदर लाने के लिए पार्क की बांउड्री तोड़ दी गई थी। जो ठीक न हो सकी। पुराना ट्यूबवेल भी उसी जगह लगा रहा, जहां पहले थे। इससे पार्क में आने वाले बच्चे, बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही थी। कालोनी के लोगों ने इसे हटाने की मांग की तो निगम के अफसर जल्द हटाने का दिलासा देते रहे। लेकिन, कुछ हुआ नहीं। नया ट्यूबवेल लगे दो साल हो गए, न बाउंड्री ठीक हुई, न ही मिट्टी को हटाया जा सका। लोगों ने विरोध किया तब 14 लाख रुपये का बजट पास हुआ। लेकिन सालभर से कोई काम नहीं कराया गया। अब बाउंड्रीवाल, फिनिशिंग आदि का काम कराया जा रहा है। यहां ओपन जिम के लिए मशीनें लगाने की बात अधिकारी कह रहे हैं। पार्क में निर्माण कार्य होने से बच्चे, बजुर्ग दूसरे पार्कों में जा रहे हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks