अजय सिंह के निधन से देश ने एक प्रखर सांसद, राजनेता, लेखक और पत्रकार खो दिया है -ज्ञानेन्द्र रावत
अत्यंत दुखद।
देश के लब्ध प्रतिष्ठित पत्रकार, हिन्दुस्तान टाइम्स के डिप्टी एडीटर, विधान परिषद् सदस्य, आगरा से सांसद, केन्द्रीय रेल उप मंत्री एवं फिजी में उच्चायुक्त रहे श्री अजय सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 70 वर्षीय श्री सिंह ने गत दिवस प्रातः मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली।
मृदुभाषी श्री अजय सिंह को पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल,समाजवादी नेता मधु दंडवते एवं जार्ज फर्नांडीज, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव एवं राजस्थान के दिग्गज नेता श्री दौलतराम सारण और प्रखर सांसद, समाजवादी नेता, चिंतक श्री मधु लिमये का भरपूर स्नेह व चौधरी अजित सिंह, सर्वश्री शरद यादव, रामविलास पासबान, उपेन्द्र नाथ वर्मा आदि देश के शीर्षस्थ नेताओं का सानिध्य-सहयोग मिला।
उनके निधन से देश ने एक प्रखर लेखक, विचारक और ईमानदार नेता खो दिया है। मुझे गर्व है कि श्री सिंह के साथ सहयोगी के रूप में लम्बे समय तक कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उनके असामयिक निधन से समूचा पत्रकार जगत स्तब्ध है। ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी श्री अजय सिंह को नम आंखों से हम सभी आदर सहित भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
Attachments area