संगीत सोम भाजपा प्रत्यासी की गुन्डयी एफआइआर दर्ज

संगीत सोम भाजपा प्रत्यासी की गुन्डयी एफआइआर दर्ज
मेरठ । उत्तरप्रदेश के मेरठ जनपद में गुरुवार को मतदान के दौरान सरधना क्षेत्र में भाजपा विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मार दिया था। इस मामले में पुलिस ने संगीत सोम के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मतदान के दौरान बृहस्पतिवार को सलावा में गुंडागर्दी हुई। आरोप है कि दलितों को वोट देने से रोका गया, विरोध करने पर पीटा। इतना ही नहीं पीठासीन अधिकारी को भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम ने धमकाया और थप्पड़ भी मारा, जिस पर हंगामा हो गया। इसकी जानकारी लगने पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संगीत सोम और उनके समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks