प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैम्पेन के तहत 20 व्यक्तियों के साथ कर सकेंगे।

मा0 आयोग ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में रोड शो, पद-यात्रा, साइकिल, बाइक वाहन रैली तथा जुलूस किया प्रतिबन्धित।

प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैम्पेन के तहत 20 व्यक्तियों के साथ कर सकेंगे।

एटा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि मा0 आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में जनपद में रोड शो, पदयात्रा, साइकिल-बाइक एवं वाहन रैली तथा जुलूस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध यथावत लागू रहेगा। इसके अलावा डोर टू डोर प्रचार के लिए 20 व्यक्तियों की अधिकतम संख्या यथावत रहेगी, चुनाव प्रचार रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों हेतु 50 प्रतिशत सीमा के अंतर्गत इंडोर मीटिंग तथा आउटडोर राजनीतिक मीटिंग खुली जगह पर मैदान की क्षमता का 30 प्रतिशत या सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मानक एवं मा0 आयोग द्वारा निर्धारित शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। डीएम ने बताया कि आउटडोर रैलियां निर्धारित जगह पर ही आयोजित हो सकेंगी।डीईओ ने कहा कि मा0 आयोग द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में सभा स्थल पर एक से अधिक अंदर बाहर जाने के स्थान होंगे। समस्त आयोजन के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। आयोग द्वारा निर्धारित उक्त दिशा निर्देशों का जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुखता के साथ सख्ती से अनुपालन कराया जाए।
आदर्श आचार संहिता के संबंध में मा0 आयोग द्वारा जारी किए गए नवीन दिशा निर्देश।सभी राजनैतिक दल, प्रत्याशी कोविड प्रोटोकॉल, आदर्श आचार संहिता अनुपालन करें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks