ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी किए हुए तेल सहित गिरफ्तार

एटा- थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, जलेसर पुलिस द्वारा ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी किए हुए तेल सहित गिरफ्तार, पूर्व में करीब आधा दर्जन आपराधिक घटनाओं को दे चुका है अंजाम। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के कुशल नेतृत्व में थाना जलेसर पुलिस द्वारा ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस तथा चोरी किए हुए तेल सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 05.02.2022 को वादी श्री रघुवीर सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी अकबरपुर साथा थाना जलेसर जनपद एटा द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की सूचना दी कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के खेत में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया है, इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुअसं- 28/2022 धारा 379 भादंवि पजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी जलेसर को निर्देशित किया गया। दिनांक 06/07.02.22 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र अमरवीर सिंह निवासी गनेशपुर थाना जलेसर जिला एटा को एक कैन जिसमें 8-10 लीटर तेल (चोरी किया हुआ) व एक तमंचा व 3 जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध मुअसं- 29/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. चन्द्रशेखर पुत्र अमरवीर सिंह निवासी गनेशपुर थाना जलेसर जिला एटा

बरामदगीः-

  1. एक कैन जिसमें 8-10 लीटर तेल ।
  2. एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस 12 बोर।

अभियुक्त चंद्रशेखर का अपराधिक इतिहासः-

  1. मु0अ0स0 423/2020 धारा 379/411 भा.द.वि
  2. मु0अ0स0 452/2020 धारा 379/411 भा.द.वि ।
  3. मु0अ0स0 469/2020 धारा 379/411 भा.द.वि
  4. मु0अ0स0 475/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट ।
  5. मु0अ0स0 024/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट ।
  6. मु0अ0स0 028/2022 धारा 379/411 भा.द.वि ।
  7. मु0अ0स0 029/2022धारा 3/25 आर्म्स एक्ट।

गिरफ्तार करने वाले पुलिस बलः-

  1. उ0नि0 श्री ओमकार सिंह
  2. का0 गजेन्द्र सिंह
  3. का0 अनुज कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks