
एटा, जनपद पुलिस द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे हुए परिवार को जोड़कर एक किया गया, मामला शीला देवी पत्नी हरिओम निवासी सिमराऊ थाना जलेसर एटा व उसके पति हरिओम पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी जलेसर का है, दोनो ही शादी के बाद से आपसी विवाद के चलते अलग अलग रह रहे थे, आज दोनो को बुलाकर समझकर एक किया गया और विदा किया गया, आज की बैठक में काउंसलर अकरम खान , सचेन्द्र गुप्ता के अलावा महिला थाना प्रभारी नन्दिनी सिंह, हैड कांस्टेबल मिथलेश कुमारी, हैड कांस्टेबल मंजू अग्रवाल सहित परिवार परामर्श केंद्र स्टाफ मौजूद था