
एटा में फर्जी रूप से चल रहे अवैध कृष्णा हॉस्पिटल हुआ सील।
अवैध रूप से चल रहे हॉस्पिटल संचालक द्वारा पत्रकार और स्वास्थ्य कर्मी पर लगाया आरोप।
एटा जनपद में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम, अवैध हॉस्पिटल,अवैध पैथोलॉजी, झोला छाप डॉक्टरों के बारे में लगातार समाचार आये दिन प्रकाशित हो रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग एटा के अधिकारियों द्वारा शिकायतो के आधार पर सिर्फ खानापूर्ती करके कार्यक्रम की इतिश्री कर दी जाती है।यही कारण है ये फर्जी हिस्पिटल संचालक धड़ल्ले से अपने धंधे में लिप्त हो जाते हैं।आज एटा में जिस तरह से अवैध रूप से चल रहे कृष्णा हॉस्पिटल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किया गया,तो संचालक मोहित कुमार निवेश द्वारा पत्रकारों और स्वास्थ्य विभाग पर ही पैसे मांगने का फर्जी इल्ज़ाम लगा दिया।जबकि अवैध रूप से चल रहे कृष्णा हॉस्पिटल की कई शिकायतें पहले से ही की जा चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते जनपद में इन अवैध धंधे वालो के हौंसले बुलंद है।स्वास्थ्य विभाग के अलावा जनपद के जिलाधिकारी को भी इस मामले में दखल देकर बड़ी कार्यवाही करनी होगी।