असदुद्दीन ओवैसी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे

असदुद्दीन ओवैसी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग की चौंका देने वाली घटना सामने आई है. एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष ओवैसी ने खुद ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी है. यह घटना टोल टैक्स के समीप हुई है. घटना की शिकायत के बाद पुलिस टोल टैक्स का सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. ओवैसी पिलखुवा छिजारसी से चुनावी सभा को संबोधित कर लौट रहे थे. टोल टैक्स के पास उनके काफिले पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. ओवैसी जिस कार में बैठे थे उस कार के टायर भी पंक्चर हो गए. घटना के बाद ओवैसी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिलखुआ में जब उनका काफिला पहुंचा तो तेज आवाज आई. तब ड्राइवर ने बताया कि हमला हुआ है. इसके बाद फिर तीन-चार बार गोली चलने की आवाज आई. हमने गाड़ी तेजी से निकाली, इस दौरान हमारी गाड़ी के ड्राइवर ने हमलावर को टक्कर मारी. एक हमलावर लाल रंग की जैकेट पहना हुआ था. उन्होंने कहा कि इस हमले का मामला सदन में उठाया जाएगा. इसकी जानकारी लोक सभा अध्यक्ष को भी दी जाएगी. उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौके से हमले में इस्तेमाल हुए हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है. उनमें से एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. हमलावरों ने हमला क्यों किया इस सवाल पर पुलिस ने कहा कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है, जल्द ही सारी गुत्थी सुलझ जाएगी. पुलिस ने बताया कि मौके से हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया है. दोनों हमलावरों से पूछताछ के बाद ही हमले के पीछे का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा. कार पर हुई फायरिंग के बाद ओवैसी ने की निष्पक्ष जांच की मांग की है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks