मनरेगा में धांधली पर गरजे अभकिम्स कार्यकर्ता

 

रामूवाला गनेश में मनरेगा योजना में धांधली और मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देकर जांच कराए जाने की मांग की। बुधवार को अभाकिमस के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए जहां, उन्होंने उपजिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर कहा कि ब्लाक क्षेत्र के गांव रामूवाला गनेश में मनरेगा के तहत 11 मजदूरों का 16 दिन का फर्जी कार्य दिखाकर पैसा निकाला गया है। 2019 का तीन मनरेगा मजदूरों की मजदूरी दिलाए जाने की मांग की है। युवाओं के जॉब कार्ड बनवाने की मांग की। इस दौरान प्रीतम सिंह, नरेश सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रमेश सिंह और वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks