2 पालियों में 31 हजार अभ्यर्थी देंगे यूपीटीईटी – रिपोर्ट शुभम शर्मा

दो पालियों में 31 हजार अभ्यर्थी देंगे यूपीटीईटी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को दो पालियों में कराया जाएगा। प्राइमरी स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक और अपर प्राइमरी स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा दोपहर ढाई से शाम पांच बजे तक होगी। प्राइमरी स्तर के लिए पंजीकृत 18,888 अभ्यर्थी 38 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। अपर प्राइमरी स्तर के लिए पंजीकृत 12,726 अभ्यर्थी 26 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। कुल 31,614 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। साथ ही स्टेटिक्स व सेक्टर मजिस्ट्रेट हर कक्ष के निरीक्षण के दौरान वीडियोग्राफी भी कराएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सैनिटाइजेशन का काम शनिवार को किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks