अलीगढ़:एसएसपी मुनिराज ने जिले में इंस्पेक्टर और दरोगा का किया स्थानांतरण*
एसएसपी मुनिराज ने रविवार देर रात जिले में दो इंस्पेक्टर व तीन दरोगा को इधर-उधर किया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी ने थाना गंगीरी में तैनात इंस्पेक्टर अवधेश कुमार को एएचटीयू प्रभारी बनाया है,उनके स्थान पर देहलीगेट में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अपराध प्रदीप कुमार को गंगीरी का इंस्पेक्टर बनाया है।खैर थाने में तैनात दरोगा अमित चौहान को प्रभारी क्रिमिनल इंटेलिजेंस बिग बनाया है।एसएसपी ने गंगीरी थाने में तैनात दरोगा अंकित कुमार को गभाना,अकराबाद थाने में तैनात दरोगा संजीव कुमार यादव को पिसावा थाने में स्थानांतरण किया है।