
एटा।विधानसभा चुनाव की घोषणा के उपरांत कल भाजपा प्रत्यासियों के नाम को लेकर चले मंथन में भाजपा केंद्रीय भाजपा कमेटी ने अलीगंज से वर्तमान विधायक सत्यपाल सिंह राठौर को पुनः प्रत्यासी घोषित किया है।इसी के साथ भाजपा के सभी संगठनों के पदाधिकारियों को विधानसभा अलीगंज के लिए प्रभारी सह प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है।इसी परिपेक्ष में उत्तर प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कुं0 वासित अली ने अलीगंज विधानसभा में 1993 से भाजपा के सदस्य बनकर पार्टी की निरन्तर सेवा करने वाले उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के शोध प्रमुख डॉ0एस0एम0नईम को अलीगंज विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह राठौर के चुनाव के लिए विधानसभा संयोजक के पद पर नियुक्त किया है।डॉ0नईम से जब विधानसभा संयोजक अल्पसंख्यक मोर्चा अलीगंज बनाये जाने पर जानकारी की तो उन्होंने ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने मुझे जो दायित्व दिया है, उसका में पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा से पालन करते हुए ,भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह राठौर की एतिहासिक जीत के लिए पूरी ताकत लगा दूँगा।
रिपोर्ट – निशाकान्त शर्मा