अनिल, सहयोगी, अनूप, मुक्ता, अज्जू, रजिया व प्रमोद समेत 24 ने भरे नामंकन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

अनिल, सहयोगी, अनूप, मुक्ता, अज्जू, रजिया व प्रमोद समेत 24 ने भरे नामंकन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विधानसभा चुनाव के लिए कलक्ट्रेट पर नामांकन के लिए प्रत्याशी व समर्थकों की खूब भीड़ उमड़ी। कोल से विधायक अनिल पाराशर, इगलास से राजकुमार सहयोगी, खैर से अनूप प्रधान व शहर सीट से विधायक संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। सपा प्रत्याशी शाह इशहाक अज्जू व बसपा से मोहम्मद बिलाल ने कोल से पर्चा दाखिल किया। खैर से सपा- रालोद गठबंधन प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी व बरौली से पूर्व विधायक प्रमोद गौड़ ने पर्चा भरा। अतरौली से बसपा के डा. ओमवीर सिंह व शहर से रजिया खान ने भी नामांकन किया। भाजपा के बागी हेमंत चौहान ने बरौली विधानसभा ने जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से नामांकन किया। सातों विधानसभा सीटों पर गुरुवार तक 43 नामांकन हो चुके हैं। शुक्रवार नामांकन का अंतिम दिन था। सबसे पहले खैर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विधायक अनूप प्रधान ने नामांकन किया। इसके बाद राष्ट्रीय लोकदल से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने पर्चा भरा। बरौली से रालोद प्रत्याशी प्रमोद गौड़, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से हेमंत चौहान, निर्दलीय अनार सिंह वर्मा व विनोद कुमार ने नामांकन किया। अतरौली से बसपा के प्रत्याशी डा. ओमवीर कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी से खेम सिंह, निर्दलीय सलीम खां व राहुल सिंह ने नामांकन किया। छर्रा से निर्दलीय अक्षय कुमार, भारतीय सुभाष सेना से राजेश कुमार शर्मा ने पर्चा भरा। कोल से भाजपा के अनिल पाराशर, समाजवादी पार्टी से शाह इशहाक अज्जू, बसपा के मोहम्मद बिलाल व निर्दलीय शिवप्रसाद ने नामांकन किया। शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से संजीव राजा की पत्नी मुक्ता राजा, बसपा से रजिया खान, कांग्रेस से सलमान इम्तियाज, आम आदमी पार्टी से मोनिका थापर, स्वराज न्याय पार्टी से विनोद कुमार, स्वतंत्र जनता पार्टी से रामगोपाल व इगलास से भाजपा से राजकुमार सहयोगी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks