
अंडरग्राउंड केबिल डाल करचोरी करता मिला फैक्ट्री मालिक – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – विजीलेंस की टीम ने शहर के शाहजमाल स्थित ब्राइट फैक्ट्री में डायरेकटर केबिल डाल कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। फैक्ट्री मालिक अंडरग्राउंड बिजली केबिल डाल कर बिजली चोरी कर रहा था। यही नहीं एक ही परिसर में दो कनेक्शन भी चलते मिले। इससे साफ जाहिर होता है कि निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से फैक्ट्री मालिक अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहा था। आश्चर्य की बात ते यह है कि इसी फैक्ट्री मालिक पर चार साल पहले बिजली चोरी पकड़ी गई थी, जिसमें उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। फिर उसी के यहाँ आगरा की विजीलेंस टीम ने फिर बिजली चोरी पकड़ी।आगरा विजेंसी की टीम ने पुलिस के साथ फैक्ट्री में छापा मार कर चोरी पकड़ी थी। फैक्ट्री में 26 किलोवाट आर 29 किलोवाट का दो कनेक्शन है। टीम ने छापाकार कर 26 किलोवाट के कनेक्शन में अंडरग्राउंड केबिल डाल कर बिजली चोरी करता था। ऐसे में टीम ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। यही नहीं एक्सईएन एके सिंह ने बताया कि फैक्ट्री का कनेक्शन काटकर लगभग 29 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।