एटा
*झुग्गियों में रहने वाले जरूरतमंद गरीबों के पास रोबिन हुड आर्मी (NGO) ने पहुचाया राशन*
एटा लॉक डाउन की मार झेल रहे सकीट रोड एटा पर झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे गरीब, जरुरतमंदों के यहां पहुँच कर रोबिन हुड आर्मी (NGO) की टीम ने राशन वितरण किया। NGO की टीम के सदस्य अमन सक्सेना, ऋषभ गुप्ता, शुभ कटारा, शरद सक्सेना, हर्ष मिश्रा, अजय ठाकुर, ऐल्ली सिंह, अभिनव पाठक आदि लोगो ने गरीबों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिये भी दिशा निर्देश दिये। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग साफ सफाई, हाथों को सैनिटाइज करना मुँह पर मास्क लगाना आदि जानकारी भी दीं