
कांग्रेस प्रत्याशी एम सलमान इम्तियाज़ ने प्रतिज्ञा पत्र किया रिलीज़ – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – 76 शहर विधानसभा अलीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी एम सलमान इम्तियाज़ ने कांग्रेस का और अपनी विधानसभा का प्रतिज्ञा पत्र रिलीज़ किया और साथ ही कहा की आम जनता को ये मालूम होना चाहिए कि कौन विधानसभा वासियों के हक़ में सोच रहा है और कौन नहीं, एम सलमान इम्तियाज़ ने कहा कि हमारा मक़सद है कि हम अवाम तक कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं पहुँचा सके और ताकि लोग सही और गलत में फर्क कर सकें और आने वाले वक़्त में अपने लिए सही उम्मीदवार को चुन सके, जो उनके बीच रह कर उनके लिए काम कर सके। यहाँ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, सलाहुद्दीन वसी साहब, पूर्व महानगर अध्यक्ष नौशाद कुरैशी साहब, कांग्रेस नेता अनवर अक़ील साहब, आज़म कुरैशी साहब, मनोज साहब, आज़म भाई, सलमान खेरी, विक्की भाई, अमित भाई, साजिद कुरैशी भाई, साजिद अंसारी भाई, अयाज़ कुरैशी भाई, दानिश अल्वी, शोएब फरीदी, ज़िआ सैफी, शान सैफी, ज़ैद अब्बासी, शाकिर अब्बासी, साजिद अल्वी, आज़म अंसारी भाई, ज़रीन, फातिमा, ज़ीनत बेगम, फैज़ शेख, कांग्रेस युवा नेता मुस्तफा मुकीत, आदि मौजूद रहे।