
आम आदमी पार्टी के 20 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – आम आदमी पार्टी जिला अलीगढ़ के महासचिव हेमेन्द्र कुमार ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बीस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई है। इसमें सूची में अलीगढ़ जिले की कोल विधानसभा से मनोज शर्मा, छर्रा विधानसभा से सुशील कुमार बघेल और बरौली विधानसभा से सुनीता शर्मा आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी घोषित की गईं। जिला महासचिव हेमेन्द्र कुमार ने आम आदमी पार्टी के सभी घोषित प्रत्याशियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।