
एटा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दो टूटे हुए परिवारों में समझौता कराते हुए एक किया गया, पहला मामला चन्दकली पुत्री चन्दन सिंह निवासी ग्राम गंगापुर थाना मिरहची एटा व उसके पति राहुल पुत्र सुरेंद्र निवासी लालबाग ज़िला फ़िरोज़ाबाद का है, दोनो शादी के बाद मनमुटाव के चलते अलग अलग रह रहे थे, आज दोनो को समझकर गिले शिकवे दूर करके उनको विदा किया गया, दूसरा मामला राधा पुत्री नेत्रपाल निवासी अलेपुर थाना बागवाला एटा व गंगा सिंह निवासी सेथरा थाना कोतवाली देहात एटा का है, दोनो का आपसी विवाद सुलझाकर विदा किया गया, आज की बैठक में महिला थाना प्रभारी नंदिनी सिंह, काउंसलर अकरम खान, सचेन्द्र गुप्ता , अशोक कुमार, दुष्यन्त यादव के अलावा महिला थाना स्टाफ मौजूद था