*अलीगढ़ गांधीपार्क के एटा चुंगी बजुर्ग और सिधौली का व्यक्ति कोरोना की जांच में संक्रमित निकले,जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा हुआ 218,संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा हुआ
अलीगढ़ ज़िला अधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लेब की जांच रिपोर्ट में अलीगढ़ जनपद के 2 अभी और देर शाम तक 4 लोग कोरोना की जांच में संक्रमित निकले है आज अलीगढ़ जनपद में 6 कोरोना संक्रमित निकले है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधीपार्क के पुरानी एटा चुंगी का 74 वर्षीय बजुर्ग और सिंधौली का 40 वर्षीय व्यक्ति दोनो निजी लेब की जांच में संक्रमित निकले है।बुजुर्ग का दिल्ली के अस्पताल में अस्थमा का इलाज चल रहा है।वही आज देर शाम विकास भवन के डीआरडीओ के 58 वर्षीय इंजीनियर निवासी एडीए कॉलोनी रामघाट रोड,स्वर्णजयंती नगर का तोशिबा कम्पनी का 28 वर्षीय इंजीनियर,सासनी गेट का 35 वर्षीय युवक और चंडौस का 40 वर्षीय व्यक्ति है।अब तक अलीगढ़ में कोविड मरीजों का आंकड़ा कुल 218 हो गयी है।वही संक्रमण से मरने वालो की संख्या जनपद में 18 हो गयी है।जनपद में कुल 96 एक्टिव केस हो गए हैं और 104 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। तथा अब तक संक्रमितों के परिवार के अन्य सदस्यों और उनके संपर्क में रहने वाले लोगों का सैंपल लिया जा रहा है।वही जिला प्रशासन के आदेश पर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।