आगरा कलेक्ट्रेट में आज 11 बजे से जमा होंगे पर्चे, प्रत्याशी के साथ तीन लोगों को प्रवेश की अनुमति,रिपोर्ट अनुराग

आगरा कलेक्ट्रेट में आज 11 बजे से जमा होंगे पर्चे, प्रत्याशी के साथ तीन लोगों को प्रवेश की अनुमति

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आगरा में नामांकन की सभी तैयारियां पूर्ण हो गईं है। कलेक्ट्रेट में शुक्रवार सुबह 11 बजे से पर्चे जमा होंगे। पहले दिन पर्चे बांटे भी जाएंगे। 21 जनवरी तक प्रक्रिया चलेगी। सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग नामांकन कक्ष कलेक्ट्रेट में बनाए गए हैं। प्रत्याशी के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपये तय की गई है। खर्च पर निगरानी के लिए लेखा प्रेक्षक व व्यय प्रेक्षक तैनात हैं। जो विधानसभा वार प्रत्याशियों के चुनाव खर्च पर नजर रखेंगे।

प्रथम चरण में शामिल आगरा जिले की नौ सीटों के लिए शुक्रवार से कलेक्ट्रेट में पर्चे भरना शुरू हो जाएगा। सभी नामांकन कक्षों के बाहर सूचना फ्लैक्स चस्पा हो गए हैं। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में प्रथम तल पर चार विधान सभा क्षेत्रों के नामांकन होंगे, जबकि भूतल पर पांच क्षेत्रों के नामांकन कक्ष बनाए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह के मुताबिक प्रत्याशी के साथ नामांकन कक्ष में दो लोगों के प्रवेश की अनुमति होगी। बैरिकेडिंग से 100 मीटर दूर वाहन खड़े होंगे। सभी मजिस्ट्रेट, आरओ व एआरओ ड्यूटी लगाई है। 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 जनवरी को नाम वापसी होगी। 10 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान और फिर 10 मार्च को मतगणना होगी।

अगर कोई जरूरी काम नहीं है तो सात दिन 21 जनवरी तक कलेक्ट्रेट जाने से बचें। आकस्मिक कार्यों के अलावा परिसर में निर्वाचन कार्य ही होंगे। पूरे परिसर की नाकाबंदी कर दी गई है। भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इस दौरान प्रत्याशी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि ही चुनाव कार्य सें प्रवेश कर सकेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks