
#Etah…
निर्वाचन हेतु आवश्यक वाहन व्यवस्था के संबंध में बैठक सम्पन्न
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन २०२२ को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से निर्वाचन हेतु आवश्यक वाहन व्यवस्था के संबंध मे अतिआश्यक बैठक आयोजित की गई।
◾️डीएम ने बैठक में निर्देश दिए कि निर्वाचन एक अतिमहत्वपूर्ण कार्य है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी स्कूल बस प्रबंधक अपने विद्यालय में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की फिटनेस आदि समस्त कार्य पूर्ण करा लें।
◾️बैठक के दौरान १७० विद्यालयों में से ५६ विद्यालयों के प्रबंधक/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
◾️बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए हैं।
◾️डीएम ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय पर स्कूल बस संचालकों को विभागीय कार्य पूर्ण कराने में कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। ◾️निर्वाचन कार्य हेतु स्कूल बसों की आवश्यकता होगी, समय से वाहन उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति के लोगों द्वारा कोविड संक्रमण को कृष्टिगत रखते हुए अपने स्टाफ, ड्राइवर, कन्डक्टर आदि का वैक्सीनेशन अवश्य कराया जाए।
◾️डीएम ने बैठक के दौरान स्कूल बस संचालकों की मांग पर निर्देश दिए कि गत चुनावों में प्रयुक्त वाहनों के लंबित भुगतान को प्रत्येक दशा में एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाए।
◾️इस बार बस संचालकों को एडवांस की सुविधा मिलेगी, जिससे कि वे अपने स्टाफ की प्रतिपूर्ति कर सकें तथा समय से उनका भुगतान भी सुनिश्चित किया जाएगा।
◾️इस अवसर पर एडीएम प्राासन आलोक कुमार, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, सीएमओ डा० यूके त्रिपाठी, एआरटीओ हेमचन्द गौतम, बीएसए संजय सिंह, जनदभर से आए स्कूल बस संचालक आदि मौजूद रहे।