घने कोहरे के चलते मकर संक्राति की सुबह रेंगते नजर आए वाहन – रिपोर्ट शुभम शर्मा

घने कोहरे के चलते मकर संक्राति की सुबह रेंगते नजर आए वाहन – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – जनपद में मकर संक्रांति की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। गलन भरी सर्दी के बावजूद श्रद्धालुओं ने स्‍नान कर उत्‍साह के साथ मकर संक्रांति पर्व मनाया। श्रद्धालुओं ने ठंड की परवाह नहीं की। घने कोहरे के चलते सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी व बीते दिनों हुई बारिश व ओलावृष्‍टि से मौसम में परिवर्तन आया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगे भी कुछ दिनों तक यह क्रम जारी रहेगा। डाक्‍टरों ने भी चेताया है कि सावधानी बरतें और बहुत आवश्‍यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। कोरोना के बढ़ते कदम को देखते हुये हमेशा मास्‍क पहनने की भी सलाह दी गयी है। शुक्रवार की सुबह घना कोहरा होने के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। जगह जगह लोगों ने अलाव जलाकर तापते नजर आए। सर्द हवाएं चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्‍सकों का कहना है कि बढ़ती गलन के चलते बच्‍चों को बीमारियों से बचाने के लिए हर समय गर्म कपड़े पहनाकर रखें। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुये ये एहतियात बरतना जरूरी हो गया है। माना जा रहा है कि काेरोना का नया वैरिएंट बच्‍चों में तेजी से फैलता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानों में देखने को मिल रहा है। अभी कुछ दिनों तक मौसम में गलन बरकरार रहने की संभावना है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks