
संदीप हत्याकांड में 50 हजार का इनामी दुष्यंत गिरफ्तार – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – एटा के कारोबारी संदीप गुप्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने 50 हजार के इनामी आरोपित दुष्यंत चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्यंत ने पूछताछ में बताया है कि हत्या में साहिल व अंकुश की मुख्य भूमिका है। घटना के बाद आरोपित दुष्यंत के गैराज में गाड़ी को खड़ी करके फरार हो गए थे। सभी लोग अलग-अलग जगह फरार हुए थे और मोबाइल बंद कर लिया था। पुलिस की टीमें अभी अन्य आरोपितों की तलाश में लगी हैं। अभी मामले में वसंत विहार कालोनी निवासी साहिल, सारसौल स्थित साईं विहार कालोनी निवासी अंकुश अग्रवाल व रामस्नेही नगर निवासी उत्कर्ष फरार हैं, जिनकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं। तीनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम है। इनके घरों पर पुलिस ने गैर-जमानती वारंट के नोटिस भी चस्पा किए हैं।