
एटा~ जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं शराब माफियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व 45 क्वार्टर देशी तथा 20 क्वार्टर अंग्रेजी शराब सहित कुल 03 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में आगामी विधानसभा 2022 चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
- थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सत्यवीर पुत्र श्यौराज निवासी धरपसी थाना मारहरा एटा को 45 क्वार्टर अवैध देसी शराब तथा 20 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
- थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो अभियुक्त सिपाही पुत्र अशोक निवासी हिंदू नगर थाना कोतवाली नगर एटा तथा अनिल पुत्र अशोक निवासी उपरोक्त को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।