एक दिन में सिर्फ चार हजार श्रद्धालु कर सकेंगे बांकेबिहारी के दर्शन

#Mathura….
एक दिन में सिर्फ चार हजार श्रद्धालु कर सकेंगे बांकेबिहारी के दर्शन
◾️ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट का होना अनिवार्य हुआ
◾️मंदिर प्रबंधन ने बनाई यह व्यवस्था
◾️कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कोर्ट के आदेश पर वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने ठाकुरजी के दर्शन के लिए नई व्यवस्था बनाई है।
◾️अब एक दिन में सिर्फ चार हजार श्रद्धालु ही ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। साथ ही आरटीपीसीआर की रिपोर्ट अनिवार्य है। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा।
◾️बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में गाइडलाइन तैयार की गई है। जिसके तहत जो बाहरी श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आएंगे, वह केवल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही दर्शन कर सकेंगे। आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट का होना आवश्यक है।
◾️मंदिर से बाहर निकलने वाली सभी गलियों में पुलिस कर्मियों की स्थायी डयूटी लगवाने के आदेश दिए हैं,ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
◾️मंदिर परिसर के नक्‍शे में संशोधन करके मंदिर में स्थायी वन-वे व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है, जिसमें मंदिर के गेट सं. 2 व 3 से प्रवेश और गेट सं. 1 व 4 से निकलने की व्यवस्था कराने को कहा गया है, जबकि गेट सं. 5 को गोस्वामी समाज के लिए आरक्षित रखने के आदेश दिये गये है।
◾️ये फैसला वर्तमान में बढ़ रही भीड़ के अप्रत्याशित दबाव को देखते हुए लिया गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks