
एटा~ जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं शराब माफियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 143 लीटर अवैध कच्ची शराब, 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब तथा भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण (भट्ठी) सहित कुल 06 अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में आगामी विधानसभा 2022 चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत
- थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र जौहरी व गुड्डी पत्नी नेमसिंह निवासगण नगला मुही को अवैध शराब की भट्ठी चलाते हुए 93 लीटर अवैध कच्ची शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त ओमप्रकाश का आपराधिक इतिहास-
1.मुअसं- 75/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट - मुअसं- 164/2019 धारा 60/60 (2) आबकारी अधिनियम
- मुअसं- 07/2022 धारा 60 (2) आबकारी अधिनियम थाना कोतवाली देहात एटा।
अभियुक्ता गुड्डी देवी का आपराधिक इतिहास-
1.मुअसं- 202/2019 धारा 60 आबकारी अधिनियम
2.मुअसं- 469/2018 धारा 60 आबकारी अधिनियम
- मुअसं- 07/2022 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम।
- थाना बागवाला पुलिस द्वारा एक अभियुक्त बबलू पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम हरचंद्रपुर थाना बागवाला एटा को 30 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
- थाना निधौली कला पुलिस द्वारा तीन अभियुक्त सुभाष चंद्र पुत्र रक्षपाल निवासी ग्राम मनौरा थाना निधौली कला एटा, रवीश पुत्र प्रेम सिंह निवासी उपरोक्त व मनीष पुत्र कायम सिंह निवासी बोधला थाना जगदीशपुर जनपद आगरा हाल पता ग्राम दरिकपुर थाना पिलुआ एटा को 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब तथा 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।