अब नही हो सकेगा अवैध खनन

बबीना थाना क्षेत्र के बघौरा घाट पर अवैध खनन की शिकायत पर बबीना थानाप्रभारी ने जेसीबी से खुदवाया रास्ता, अब नही हो सकेगा अवैध खनन*

बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम बघौरा में से बेतवा नदी निकली हुई है जिसमे 3 दिन से पानी नही है और पानी न होने के कारण बबीना के आसपास क्षेत्र के अवैध बालू वाले पहुंच कर नदी से बालू भरने का कार्य कल से कर रहे थे। आज बबीना थानाप्रभारी हरि श्याम सिंह को शिकायत मिली कि बघौरा घाट अवैध खनन हो रहा था तभी सूचना पर पहुंचे थानाप्रभारी ने अवैध खनन करते हुए किसी को भी नहीं पाया गया लेकिन उन्होंने खनन के आशंका को देखते हुए नदी के आसपास के इलाके को जेसीबी मशीन से सारे रास्ते खुदवा दिए जहां जहां से अवैध खनन होने के आसार दिख रहे थे और उन्होंने गांव निवासियों से कहा कि अगर किसी भी तरह का खनन हो तो मुझे तत्काल सूचित करें ताकि अवैध खनन वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके।
थानाप्रभारी हरि श्याम सिंह ने कहा मेरे होते हुए समस्त बबीना थाना क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध खनन नही किया जा सकेगा और न होने दिया जाएगा, जो भी व्यक्ति खनन करते पाया गया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks