
कोरोना के बढ़ते केसों व रोकथाम के लिए डीएम ने नोडल प्रभारियों की तैनाती – रिपोर्ट शुभम शर्मा
अलीगढ़ – डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कोरोना की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी, प्रभारी एवं सहायकों की नियुक्त की है। शासन के निर्देश पर शहर और देहात में निगरानी समितियों को सक्रिय करने के साथ ही जिला कोरोना कंट्रोल रूम को 24 घंटे के लिए एक्टिव कर दिया गया है।एडीएम प्रशासन डीपी पाल को दीनदयाल अस्पताल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट व तहसीलदार कोल को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।मलखान सिंह जिला अस्पताल में एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल व सहायक प्रभारी अधिकारी एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार को बनाया गया है। अतरौली में एसडीएम अतरौली को नोडल व तहसीलदार अतरौली को सहायक प्रभारी बनाया गया है। जेएन मेडिकल कॉलेज में एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल व सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में एसीएम प्रथम की तैनाती की गई है । कलेक्ट्रेट स्थित कोरोना कंट्रोल रूम में आठ-आठ घंटे शिफ्ट वाइज कर्मचारी एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।