
एटा- थाना निधौली कलाँ पुलिस को मिली सफलता, अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त 15 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी जलेसर श्री इरफान नासिर खान के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त मायाप्रकाश पुत्र रतन सिंह निवासी जिटौली थाना निधौली कलाँ जनपद एटा को 15 ली0 कच्ची अवैध शराब को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। जिसके सम्बन्ध में थाना निधौली कलाँ पर मु0अ0सं0 04/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- मायाप्रकाश पुत्र रतन सिंह निवासी जिटौली थाना निधौली कलाँ जनपद एटा
बरामदगी-
- 15 ली0 कच्ची अवैध शराब
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- उ0नि0 श्री उदयबीर सिंह
2.का0 राहुल यादव - का0 रामेश्वर सिंह