
वाल मुकन्द रामचन्द्र वजारी सरस्वती विद्या मंदिर अरतौनी सिकन्दरा आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 शिवदयाल शर्मा जनपद आगरा ।
: आज दिनांक 03.12.21.को श्री शिवदयाल शर्मा रिटायर्ड सी0 एफ0 ओ0 ने वाल मुकन्द रामचन्द्र वजारी सरस्वती विद्या मंदिर अरतौनी सिकन्दरा आगरा के छात्र व छात्राओ को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओ जैसे वाढ , भूकम्प, आधी तूफान अन्य महामारियो के आने पर सावधानी बरतने के प्रति जागरूक किया गया । तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो मे आग लगने के कारणो व वुझाने की भी जानकारी दी गई । तथा एल पी जी गैस सिलेंडर पर खाना व चाय वनाते समय आग लगने पर आग वुझाने की व वुझातै समय सावधानी बरतने की भी जानकारी दी गई । तथा कोराना को देखते हुए सरकार द्वारा दी गई गाइड लाइन के भी सुझाव दिये गये । तथा आग वुझाने के उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रो को चलाने की भी जानकारी दी गई । तथा साथ ही साथ सी.एफ.ओ के द्वारा छात्र व छात्राओ को फायर स्टेशन के आपातकालीन टेलीफोन नंबरो की भी जानकारी दी गई । मौके उपस्थित प्रधानाचार्य श्री सुनीत कुमार दुवे व स्टाफ श्री विनोद शर्मा, महेश सैनी , योगेश मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एव सराहना की ।