
एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री राघवेन्द्र सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 02.01.2022 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त राजेंद्र उर्फ राघवेंद्र पुत्र सोहन सिंह निवासी नूरपुर थाना मारहरा एटा को ग्राम भोजपुर के मध्य पुलिया से लगभग सौ कदम भोजपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से समय करीब 12:30 बजे 01 अवैध तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0 02/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
- राजेंद्र उर्फ राघवेंद्र पुत्र सोहन सिंह निवासी नूरपुर थाना मारहरा एटा बरामदगी
1- 01 अवैध तमंचा व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल - उप0नि0 श्री अजय कुमार
- का0 जगबीर सिंह
- का0 कृष्ण कुमार