
मोहंड चौकी पर तैनात कांस्टेबल आदित्य नशे में धुत सिगरेट ना देने पर दुकानदार के साथ मारपीट
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)
थाना बिहारीगढ़ की मोहंड चौकी पर तैनात कांस्टेबल आदित्य ने दारु के नशे में रात्रि 10:00 बजे के लगभग हंगामा काटा और चौकी के समीप एक दुकान पर जाकर सिगरेट मांगी तो दुकानदार ने सिगरेट देने से इनकार कर दिया जिस पर नशे में धुत आदित्य ने दुकानदार सागर अग्रवाल व राजेंद्र लात घुसो से मारना शुरू कर दिया और दुकान का सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया कांस्टेबल आदित्य यहीं पर ही नहीं रुका जब बीच बचाव के लिए घर की महिलाएं बीच में आई तो उनके साथ भी अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट करता रहा कुछ समय बीत जाने के बाद पुलिस चौकी से अन्य पुलिस वाले आये और बमुश्किल नशे में धुत आदित्य को वहां से लेकर गए इस घटना को लेकर क्षेत्रवासियों में काफी रोष है खबर की सूचना आला अधिकारियों तक पहुंच चुकी है