आरटीओ दफ्तर में स्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया आज से शुरू-रिपोर्ट,राहुल शर्मा

आरटीओ दफ्तर में स्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया आज से शुरू*

आरटीओ दफ्तर में स्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है।पुराने आवेदकों को दोबारा से समय लेना होगा।इसके लिए विभाग ने पुराने आवेदकों के मोबाइल नंबर पर लिंक भेजी है। जिसपर क्लिक कर आवेदक दोबारा से टाइम स्लॉट ले सकेंगे। प्रक्रिया दोबारा दोहरानी होगी, लेकिन चुकाई गई पुरानी फीस पर ही उनका लाइसेंस बनेगा।यह जानकारी देते हुए विभागीय अधिकारियों ने कहा है कि दलालों के चक्कर में ना पड़ें। किसी साइबर कैफे से दोबारा से आवेदन कर दें।बताया गया है कि सबसे पहले पुराने स्थाई लाइसेंस की प्रक्रिया को सुचारू किया जाएगा।इसके बाद ही नए सिरे से कार्य शुरू हो पाएगा।तब कहीं जाकर नए लाइसेंस के लिए लोग आवेदन कर सकेंगे।विभाग ने पुराने आवेदकों को लिंक भेज कर दोबारा से टाइम स्लॉट लेने के लिए कहा है।आरटीओ केडी सिंह गौड़ ने बताया कि नए लाइसेंस के लिए अलीगढ़ में रोज करीब 200 और महीने में करीब 6000 लोग आवेदन करते हैं।आवेदकों की पुरानी तिथि रद्द करने संबंधी मैसेज भेजे गए हैं।इसके साथ ही लिंक भेजा गया है,जिससे वह अग्रिम तिथि ले सकेंगे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks