अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एटा पुलिस को मिली सफलता

*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध एटा पुलिस को मिली सफलता – थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 400 ग्राम सफेद नशीला पाउडर डायपाजाम सहित 2 शातिर मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, बरामदगी तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 400 ग्राम नशीला पाउडर डायपाजाम सहित 02 शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

घटनाक्रमानुसार दिनांक 07.06.2020 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एटा-सकीट रोड पर बने खोखे के पास से दो तस्करों को समय करीब 17.00 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामातलाशी में उनके कब्जे से करीब 200-200 ग्राम नशीला पाउडर डायपाजाम बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर *मुअसं- 356/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम संजू व मुअसं- 357/2020 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम अजय* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-*
1. संजू पुत्र श्री अशोक निवासी धीमर वाली गली, नई बस्ती थाना कोतवाली नगर एटा
2. अजय पुत्र हरिसिंह निवासी लालपुर थाना कोतवाली नगर एटा।

*बरामद मालः-*
1. 400 ग्राम डायपाजाम नशीला पाउडर।

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-*
1. उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार
2. आरक्षी रवीश कुमार

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks