
कल देर रात अलीगढ़ में एटा जिला के सबसे प्रसिद्ध व्यापारी संजीव गुप्ता की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी इसको लेकर कांग्रेस ने आज जीटी रोड जाम कर के उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की
इस दौरान एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री लगातार कह रहे हैं अपराधी या तो मारे गए या यूपी छोड़ कर जा चुके हैं संजीव गुप्ता की हत्या यह बताती है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की कोई चीज बकाया नहीं रही है लगातार हत्या लूट डकैती बलात्कार हो रहे हैं और योगी सरकार इसको रोकने में विफल हो चुकी है हम सरकार से मांग करते हैं संजीव गुप्ता हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए और दोषियों को फांसी की सजा होनी चाहिए
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा योगी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए
संगठन के उपाध्यक्ष अनिल सोलंकी एवं मोहम्मद इरफान एडवोकेट ने कहा भाजपा सरकार चंद दिनों की मेहमान है 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट अरुणेश गुप्ता राम कुमार सक्सेना मुकेश बघेल रियाज अब्बास सुल्तान अली अफजल अब्बास नीरज मिश्रा प्रमोद महाजन इतेंद्र सिंह शाक्य चंदन कांत गांधी प्रमोद बंटी पिंटू कश्यप मोहित वशिष्ठ
आदि लोग उपस्थित थे