अभियुक्त शराब बनाते हुए गिरफ्तार, मौके से 45 लीटर कच्ची शराब तथा 180 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद

एटा- थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, रिजोर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त शराब बनाते हुए गिरफ्तार, मौके से 45 लीटर कच्ची शराब तथा 180 लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 27.12.2021 को थाना रिजोर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर समय करीब 10.30 बजे थाना रिजोर क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला भजुआ से आसाराम पुत्र हरप्रसाद के घर के बरामदे से अवैध तरीके से शराब की भट्टी चलाते हुए व शराब बनाते हुए अभियुक्त आसाराम को गिरफ्तार किया गया है तथा मौके से 45 लीटर कच्ची शराब, 180 लीटर लहन, शराब बनाने की भट्ठी तथा भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रकरण के संबंध में थाना रिजोर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-

  1. आसाराम पुत्र हरप्रसाद निवासी नगला भभुआ थाना रिजोर एटा

बरामदगी-

  1. 45 लीटर कच्ची शराब, 180 लीटर लहन तथा भारी मात्रा में शराब बनाने के उपकरण।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks